ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नाट्य कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 36 views
नाट्य कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 12 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जाएगा। इस नाट्य कार्यशाला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा नित नए नवाचार किए जा रहे है इसी क्रम में प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जा रहा है। इस नाट्य कार्यशाला के विशेषज्ञ उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. सुरेश शर्मा संगीत नाटक अकादमी से भी सम्मानित है। कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित होगी।
नाट्य कार्यशाला के लिए ऑन लाइन पंजीकरण गूगल फॉर्म लिंक टीआईएनवाईयूआरएल डॉट कॉम/डब्ल्यूजेडसीसी1986 https://tinyurl.com/WZCC1986 से कर सकते है। इसके अलावा बागोर की हवेली स्थित केंद्र कार्यालय पर भी ऑफिस टाइम में जाकर सीधे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस कार्यशाला में तैयार नाटक की प्रस्तुति का मंचन दर्पण सभागार में की जाएगी।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube