ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

By Goapl Gupta · 13 Feb 2026 · 10 views
एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

पाना देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के तीनों प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। एनएसएस प्रभारी डॉ जगराम जी गुर्जर ने अतिथि का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके दीर्घ अनुभव, सामाजिक सरोकारों तथा तकनीकी ज्ञान से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री विनोद जी ने विद्यार्थियों को विद्युत विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्युत करंट से बचाव के उपाय, “Do’s and Don’ts” तथा दुर्घटना की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि गीले हाथों से स्विच न छुएं, खुले तारों से दूरी बनाए रखें।
उन्होने समझाया कि यदि करंट आने का संदेह हो तो सीधे हाथ से स्पर्श न करें, आवश्यकता होने पर उल्टे हाथ (हाथ की पीठ) से सावधानीपूर्वक जांच करें। विद्युत कार्य करते समय रबर की चप्पल या बिना कील वाली जूती पहनें तथा प्लास्टिक या सूती कपड़े उपयोग करें, ताकि करंट से बचाव हो सके। हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दें। गीले कपड़े या धातुयुक्त वस्तुओं से दूर रहें।
उनका यह मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जीवनरक्षक सिद्ध हुआ।
उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा अपने परिवार और समाज को भी विद्युत सुरक्षा के प्रति सजग करने का संदेश दिया। उनका व्याख्यान अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण रहा, जिससे स्वयंसेवकों को जीवनोपयोगी सीख प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी डॉ प्रिया खांगरावत तथा श्रीमती यामिनी यादव द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव और मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को समाज सेवा के पथ पर और अधिक प्रेरित करेगा।

समापन समारोह में सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। यह सात दिवसीय विशेष शिविर सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube