ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के बीच सम्पन्न हुआ राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 29 views
भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के बीच सम्पन्न हुआ राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह

उदयपुर। डोरे नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण एवं राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमाओं की दैविक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत प्राण प्रतिष्ठा तथा हवन कर्म सम्पन्न कराया गया। प्रतिष्ठा कर्म आचार्य पुनीत व्यास एवं अन्य विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में कथा व्यास श्री पुष्कर दास जी, रामद्वारा के महन्त चैतन राम जी तथा शिक्षा जगत के शिक्षाविद् श्री राजीव सुराणा (सचिव, डॉ. अनुष्का ग्रुप) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने धर्म एवं संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। राम दरबार के दर्शन प्राप्त कर श्रद्धालु “श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा सभी ने सामूहिक राम आरती एवं भोग-प्रसाद का आनंद लिया।

कार्यक्रम संयोजक दामोदर दास सैनी ने बताया कि आयोजन को सफल एवं प्रशंसनीय बनाने में मुख्य पुजारी लव शर्मा, गोपालदास सैनी एवं मनोहर सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

More News

संग्रहालय हमारी राष्ट्र धरोहर :डॉ.श्रीनिवास अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष
भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube