ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School में आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 88 views
*पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि*
स्थान – जयपुर | दिनांक – 14 फरवरी 2026
निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School में आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद), डायरेक्टर भरत सर एवं प्रधानाचार्य भव्या शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे विद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन एवं देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी देश की अखंडता एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया तथा शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और सम्पूर्ण आयोजन गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जे.वी.एम. विद्यालय का समस्त स्टाफ गरिमापूर्ण रूप से उपस्थित रहा।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube