ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में हुआ शिक्षक सम्मेलन आचार्य पदारोहण दिवस पर गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का हुआ सम्मान

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 12 views
आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में हुआ शिक्षक सम्मेलन
आचार्य पदारोहण दिवस पर गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का हुआ सम्मान

उदयपुर। राष्ट्रसंत दिगंबर जैन आचार्य विहर्ष सागरजी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस आदिब्रह्मा आदिनाथ Èाउंडेशन के तत्वावधान में
सन्मति धाम, भींडर में धूमधाम से मनाया गया। आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज, मुनि विजयेश सागर, ऐलक नमनहर्ष सागर, आर्यिका विजेताश्री माताजी, आर्यिका मौलीहर्ष माताजी के सानिध्य में भींडर ब्लॉक के गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विकास जैन इंदौर और रमेश सोनी कूंथवास, महेंद्र स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलित किया। मंगलाचरण वर्षारानी जैन और रेखा चौबीसा ने किया। आर्यिका मौलीहर्ष माताजी ने संगीतमय भक्ति आराधना के साथ अष्टद्रव्य से गुरु पूजन करवाया। आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ने कहा कि भारत देश को आजाद करने के लिए जिन महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया आज भी उनको याद किया जाता है। वैसे ही शिक्षकगणों को चाहिए कि वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देते हुए सदैव लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते रहें ताकि जैसे आज महापुरुषों को याद किया जाता है वैसे शिक्षा ग्रहण करने वाला बालक भी अपने शिक्षक को भविष्य में अपना आदर्श मानकर याद करे। इस मोबाइल युग में बच्चों को गलत और सही की सीख देने में शिक्षकों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए तभी बालक घर, परिवार और राष्ट्र के लिए एक अच्छा व्यक्तित्व बन पाएगा।
मुनि विजयेश सागर महाराज ने दिगंबर जैन संतो की कठिन तपस्या के बारे में विस्तृत प्रवचन किया।
कार्यक्रम के दौरान भींडर एवं आसपास के गांवों में संचालित गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का तिलक ,उपरणा , प्रतीक चिन्ह , डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के लिए एक प्रोत्साहन है, बल्कि यह समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को भी रेखांकित करता है।
धर्मसभा में आचार्य विहर्षसागरजी महाराज का पाद प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की। समारोह में स्कूल शिक्षा परिवार ब्लाक भिंडर अध्यक्ष कुशाल सिंह शक्तावत मांगीलाल सालवी, इंद्रदास वैष्णव, कैलाश शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल स्वर्णकार ने किया।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube