ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उदयपुर के लिए ऐतिहासिक दिन: सांसद गरासिया -वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने के लिए रेल मंत्री को आग्रह किया

By Goapl Gupta · 16 Feb 2026 · 28 views
उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उदयपुर के लिए ऐतिहासिक दिन: सांसद गरासिया
-वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने के लिए रेल मंत्री को आग्रह किया

उदयपुर। उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि आज दक्षिण राजस्थान के लिए गर्व, विकास और विश्वास का ऐतिहासिक दिन है। उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की सौगात क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने वाला कदम है।
सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि इस रेल सेवा को शुरु करवाने के लिए प्रयासरत थे। बजट सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री से हमारे क्षेत्र की ज़रूरतों, विकास की संभावनाओं और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के संचालन का विशेष निवेदन किया था, जिसे सरकार ने संवेदनशीलता से स्वीकार किया। सांसद गरासिया ने इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल एक यात्रा साधन नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों, व्यापार की गति और पर्यटन के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।
सांसद गरासिया ने रेल मंत्री आग्रह किया कि जैसे ही तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण होंगी, इस वंदे भारत सेवा को आगे बढ़ाकर सूरत तक किया जाए जिससे पूरे दक्षिण राजस्थान और गुजरात के लिए एक और बड़ी सौगात होगी। विकास की यह रेल अब रुकेगी नहीं कृ निरंतर आगे बढ़ेगी।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube