ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना के लिए बनेगी समिति-एक माह में सदस्यों से सुझाव आमंत्रित करेगा विभाग

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 9 views
महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना के लिए बनेगी समिति-एक माह में सदस्यों से सुझाव आमंत्रित करेगा विभाग -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! आज 18 फरवरी, 2026 ग्रामीण विकास मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को विधान सभा में बताया कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में संस्था या ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सेवा या कल्याणकारी गतिविधियों के निर्माण कार्य करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का मुख्य उद्देश्य पूंजीगत प्रकृति के विकासात्मक निर्माण कार्य करवाना हैं ताकि क्षेत्रीय विकास में असंतुलन को दूर किया जा सकें।
ग्रामीण विकास मंत्री डॉ मीणा शून्यकाल के दौरान विधायक श्री रतन देवासी द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में इस योजना की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपये किया गया हैं।
राज्य सरकार द्वारा ‘विधायक स्थानीय निधि‘ से महापुरुषों व समाज सुधारकों की प्रतिमा लगाने की दिशा में डॉ. मीणा ने सदन को अवगत कराया कि सदन के कुछ सदस्यों और अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी। एक महीने के भीतर कोई भी सदस्य अपने सुझाव विभाग को भेज सकता है, जिस पर समिति विचार करेगी।
श्री मीणा ने कहा कि इस निधि से सृजित होने वाली परिसम्पत्तियां राज्य सरकार के स्वामित्व में आती हैं। ये जाति या धर्म के भेदभाव के बिना सभी वर्गों के उपयोग के लिए हैं। किसी ट्रस्ट या गैर सरकारी संस्था को योजना अवधि में अधिकतम 25 लाख रुपये तक की राशि के कार्य स्वीकृत किए जा सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube