समाजसेवी सुधीर माथुर ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन*
By Goapl Gupta ·
15 Apr 2026 ·
11 views
*समाजसेवी सुधीर माथुर ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन*
जयपुर। एसआरके फ़िल्म प्रोडक्शंस की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने बुधवार 15 अप्रैल को समाजसेवी सुधीर माथुर से उनके निजी निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी शो "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2” को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह शो राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित होगा। इस शो के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच मिलेगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष सॉन्ग में लॉन्च करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। साथ ही उन्हें राजस्थानी संस्कृति और भाषा से जोड़ना भी है। वहीं इस भेंटवार्ता के दौरान समाजसेवी सुधीर माथुर ने भावना शर्मा के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा को इस अनूठे कार्य के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड शो" के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।