राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर शिविर 16 से *राजस्थान प्रदेश से 250 से अधिक युवा लेंगे प्रेसिडेंट अवॉर्ड का प्रशिक्षण*
By Goapl Gupta ·
15 Apr 2026 ·
12 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर शिविर 16 से
*राजस्थान प्रदेश से 250 से अधिक युवा लेंगे प्रेसिडेंट अवॉर्ड का प्रशिक्षण*
झुंझुनू, 15 अप्रैल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य प्रशिक्षण केंद्र आबू पर्वत पर दिनांक 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविर में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 से अधिक स्काउट्स एवं महाविद्यालय रोवर्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड सर्टिफिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, इनमें झुंझुनू जिले के प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवलगढ़ के अक्षत, दीक्षित यादव, विष्णु सैनी, गर्वित सैनी, तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बबाई के स्काउट्स अनुज धनकड़, भव्य मिश्रा, प्रिंस सैनी, शिवम् मिश्रा, बुहाना के ज्यादित्या ग्रेवाल, बाबा उम्मद सिंह महाविद्यालय बुहाना के रोवर स्काउट पीयूष शर्मा, हिमांशु सिंह, ओपन यूनिट से अनुज ग्रेवाल बबाई के स्काउट यूनिट लीडर बृजमोहन कुमावत के नेतृत्व में स्काउट गाइड की विभिन्न विधाएं, कौशल, दक्षता बैज ,पायनियरिंग प्रोजेक्ट, सामुदायिक विकास सेवा प्रोजेक्ट, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, चिन्ह, सैल्यूट, दिशा ज्ञान, मानचित्र, लॉग बुक एवं ऑनलाइन परीक्षा देने जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।
प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर का संचालन कोटा संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर, सी. ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत, लीडर ट्रेनर जयपुर अभय सिंह शेखावत, लीडर ट्रेनर नागौर शैलेश पलोड , कोटा से श्याम सुंदर गुप्ता टोंक के लीडर ट्रेनर रघुवीर सिंह करेंगे तथा प्रेसिडेंट रोवर अवार्ड शिविर का संचालन राज्य मुख्यालय सी. ओ. स्काउट एल. आर. शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर कोटपूतली मनोज मिश्रा, सी.ओ. आबू पर्वत जितेंद्र भाटी, कोटा के रूपचंद शर्मा द्वारा किया जाएगा।
शिविर की पूर्व व्यवस्थाएं एवं तैयारी हेतु राज्य प्रशिक्षण दल आबू पर्वत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक कार्यवाही की।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट, झुंझुनू