भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया* *उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ रहे मुख्य अतिथि*
By Goapl Gupta ·
15 Apr 2026 ·
7 views
*भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया*
*उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ रहे मुख्य अतिथि*
जयपुर, 15 अप्रैल, 2026:- ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल व् मुख्यालय के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को अरावली सभागृह, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी, जयपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एल बैरवा ने की एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री रवि कुमार जैन व एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री टी आर मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
समारोह के दौरान पार्वती वर्मा व उनकी टीम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं महात्मा ज्योतिराव फुले व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर एक मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों व नाटक के कलाकारों के बेहतर प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक महोदय ने इक्यावन हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा भी की तथा एसोसिएशन की जोनल कार्यकारिणी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्यारह-ग्यारह हज़ार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की।
समारोह में प्रधान कार्यालय के समस्त विभाध्यक्ष व अन्य अधिकारीयों-कर्मचारियों एवं मंडल कार्यालय के समस्त शाखा अधिकारीयों व अन्य शाखा अधिकारीयों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हजारों की संख्या में भाग लिया।
श्री राम सिंह राष्ट्रीय ऑडिटर व ज़ोनल अतिरिक्त सचिव, विनोद कुमार मीना जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व मंडल सचिव, घासी राम नरेडिया जोनल कोषाध्यक्ष, राम बाबू लाल गौतम जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, खेम राज मीना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, रामू लाल बैरवा मंडल कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह मुख्यालय शाखा सचिव, रामधन मीना मुख्यालय शाखा कोषाध्यक्ष व जयपुर मंडल की शाखाओं के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का साफा पहनाकर, शॉल, बुके व् मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भीम भोज आयोजित हुआ जिसमे लगभग 1500 लोगो ने भीम भोज का आनंद लिया।