ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन

By Goapl Gupta · 18 Apr 2026 · 6 views
*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन।*-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! स्थानीय
स्कूल के निदेशक भानु कुमार शर्मा ने बताया कि सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा के डा.अशोक दुबे एवं सामाजिक कार्यकता दीपक मिश्रा तूंगा द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल कोटखावदा रोड तूंगा में नन्हे मुन्हें छोटे बच्चों को पाठ्य सामग्री जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित की नोटबुक , पेंसिल, इरेजर, शार्पनर वितरित की गई साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु रंगीन सपनों की भांति, दैनिक उपयोग की सामग्री ,विभिन्न रंगों के आकर्षक टिफिन, पानी की बोतल, स्केच कलर्स आदि भी वितरित किए गए जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
डॉक्टर दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के निर्मल मन बालकों की मुस्कान एक सुकून देती है। इस अवस्था के बालक देवताओं के प्रतिरूप होते हैं।
विद्यालय स्टाफ में भानु जोशी, शिव शंकर प्रजापति, भावना शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र कुमार सैनी, मोनिका शर्मा, सहित अनेक अभिभावकों की सहभागिता रही। प्रवेश प्रभारी सीमा मीणा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन हर्षित शर्मा सचिवालय, अरविंद मिश्रा तूंगा द्वारा किया गया, मंच संचालन राजेंद्र प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया!

More News

जिला कलक्टर ने किया उमरैण क्षेत्र में पेयजल व अलवर शहर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।
पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 पेड़ लगाए।
भगत की कोठी (जोधपुर) में टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत स्लीपर वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण की सुविधा का विकास*
ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान: सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS, 29वीं रैंक से रचा इतिहास
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube