ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिला कलक्टर ने किया उमरैण क्षेत्र में पेयजल व अलवर शहर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।

By Goapl Gupta · 18 Apr 2026 · 46 views
जिला कलक्टर ने किया उमरैण क्षेत्र में पेयजल व अलवर शहर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शनिवार को उमरैण क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं तथा अलवर शहर में स्वच्छता एवं विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान डॉ. शुक्ला ने अखेपुरा स्थित राजकीय विद्यालय के खाली भवन का भी निरीक्षण किया और उसके सदुपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उक्त भवन में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube