ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान: सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS, 29वीं रैंक से रचा इतिहास

By Goapl Gupta · 18 Apr 2026 · 28 views
तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान:

सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS,

29वीं रैंक से रचा इतिहास

चौमू । प्रतिभा, धैर्य और निरंतर मेहनत का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए करीरी गांव की बेटी सिमरन (पूनम) शेखावत ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में 29वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की, जिससे उनके संघर्ष और संकल्प की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है।

सिमरन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे गांव की पहली RAS अधिकारी बनकर उभरी हैं, जिससे ग्रामीणों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, सिमरन ने अपने पहले प्रयास RAS-2021 में 402वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद RAS-2023 में 261वीं रैंक हासिल कर उन्होंने निरंतर सुधार किया और अंततः RAS-2024 में 29वीं रैंक के साथ शानदार छलांग लगाई। वर्तमान में वे जैसलमेर में तहसीलदार पद पर परिवीक्षाकाल के दौरान सेवाएं दे रही हैं।

सिमरन के पिता नरेंद्र सिंह शेखावत समोद होटल में सेफ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू कंवर गृहिणी हैं। परिवार में छोटे भाई आदित्य और बहन प्रिया कंवर भी हैं। सिमरन अपनी सफलता का श्रेय अपनी मासी शिल्पा राठौड़ और बड़े भाई चंदन सिंह शेखावत को देती हैं, जिनसे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली।

उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन करीब आठ घंटे अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया।

गांव में जश्न का माहौल.

सिमरन की ऐतिहासिक सफलता पर करीरी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उपसरपंच प्रतिनिधि संग्राम सिंह करीरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनि महाराज मंदिर परिसर में आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा.

सिमरन की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरी है।

More News

जिला कलक्टर ने किया उमरैण क्षेत्र में पेयजल व अलवर शहर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।
पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 पेड़ लगाए।
भगत की कोठी (जोधपुर) में टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत स्लीपर वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण की सुविधा का विकास*
ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube