ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*

By Goapl Gupta · 18 Apr 2026 · 3 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स
*प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा का दिया प्रशिक्षण
झुंझुनू, 18 अप्रैल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रेसिडेंट अवॉर्ड स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्काउट ट्रेनिंग सेंटर माउंट आबू पर किया जा रहा है।
शिविर के तीसरे दिन स्काउट्स एवं रोवर्स को प्रेसिडेंट अवॉर्ड पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न दक्षता बैज का प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षको द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान झुंझुनू सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने आपदा प्रबंधन बैज का प्रशिक्षण देकर प्रायोगिक रूप से तैयारी करवाई ताकि वक्त जरूरत होने पर अथवा आपदा के समय स्काउट्स गाइड्स आमजन को राहत प्रदान कर सके। इसमें विभिन्न प्रकार के आपदा से संबंधित इक्विपमेंट , औजार, उपयोग में आने वाले आवश्यक संसाधनों का प्रदर्शन करते हुए उन्हें उपयोग समझाया गया।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक रघुवीर सिंह द्वारा एंबुलेंस मेन बैज पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न नियमों, पट्टियां ,झोल, मुख से मुख श्वसन,सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी भी स्काउट्स रोवर्स को दी गई ।
सहायक लीडर ट्रेनर मनोज शर्मा ने रक्तदाता बैज की जानकारी देते हुए बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता अतः हमें आवश्यकता होने पर रक्तदान कर किसी का जीवन बचाना चाहिए ।उन्होंने रक्तदान से संबंधित विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारियां के साथ-साथ एड्स जागरूकता की जानकारी भी स्काउट्स,रोवर्स को दी।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त कोटा दलीप माथुर ने बताया कि अब यह स्काउट्स एवं रोवर्स अपने-अपने जिले में आपदा मित्र के रूप में कार्य करते हुए आमजन एवं प्रशासन का सहयोग करेंगे ।
*झुंझुनू के स्काउट्स एवं रोवर्स, गाइड्स रेंजर्स ले रहे प्रशिक्षण*
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि माउंट आबू पर आयोजित शिविर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बबाई खेतड़ी के 04 स्काउट्स, प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवलगढ़ के 04 स्काउट्स,, बुहाना से एक स्काउट्स, बाबा बगद सिंह कॉलेज बुहाना से 02 रोवर्स, मरुधर ओपन रोवर क्रू से एक रोवर्स स्काउटर बृजमोहन कुमावत के नेतृत्व में प्रशिक्षक प्राप्त कर रहे हैं।
इसी प्रकार मंडल प्रशिक्षण केंद्र रिड़मलसर बीकानेर पर आयोजित प्रेसिडेंट गाइड्स एवं रेंजर शिविर में पी एम श्री कृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की गाइड कैप्टन मनीषा सैनी के नेतृत्व में स्कूल की11गाइड्स, पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवरोड पिलानी की व्याख्याता सोनम चौधरी के नेतृत्व में पांच गाइड्स, जे जे टी यूनिवर्सिटी चुड़ेला की एक रेंजर, एस एन एम टी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज झुंझुनू की 02 रेंजर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
*इनके द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण*
शिविर में सहायक राज्य संगठन आयुक्त कोटा दलीप माथुर, सी. ओ. स्काउट राज्य मुख्यालय एल. आर. शर्मा, जयपुर के लीडर ट्रेनर अभय सिंह शेखावत, नागौर के लीडर ट्रेनर शैलेश पलोड , टोंक के लीडर ट्रेनर रघुवीर सिंह, सी. ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत, जयपुर के सहायक लीडर ट्रेनर मनोज शर्मा, कोटा के रूपचंद शर्मा एवं कोटा के श्याम लाल गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
🙏 महेश कालावत,सी. ओ. स्काउट, झुंझुनूं

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube