ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन

By Goapl Gupta · 18 Apr 2026 · 8 views
बीकानेर 12 अप्रैल। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गवाड़ पंचायती भवन ट्रस्ट में किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत भवन ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण सोनी द्वारा की गयी। मंच पर समिती की अध्यक्ष श्रीमती विमला सोनी व कोषाध्यक्ष कंचन सोनी उपस्थित रहीं। समाज सेवी रामेश्वर बाड़मेरा साधक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हुनर हाट की महत्ता जाहिर की गायक पवन सोनी ने हुनर हाट पर लिखा प्रेरणादायक गीत सस्वर सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने हूनर हाट प्रदर्शनी की सफलता हेतु संगठन एवं संगठनकर्ता की प्रसंशा करते हुए बताया कि आज के युग में समाज में ऐसी चेतना का विकास होना अति आवश्यक है।
सचिव अनिता सोनी ने स्वागत उद्बोधन मे महिलाओं के जुझारूपन की प्रशंसा की। कोषाध्यक्ष कंचन सोनी ने भविष्य मे भी इसी तरह के आयोजनों की जानकारी दी। समारोह में सभी स्टाल होल्डर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के विशेष सहयोग के लिए पंचायत भवन ट्रस्ट, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, गायक पवन सोनी और बाबूलाल दैया को सम्मानित किया गया। समिति की निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए श्रीमती अनीता सोनी, तारा सोनी, नीतू सोनी, इन्दू सोनी श्रीमती रूपा सोनी व श्रीमती कंचन सोनी को सम्मानित किया गया। स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की अध्यक्ष विमला सोनी और समिति की संस्थापक मनीषा आर्य सोनी ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

More News

जिला कलक्टर ने किया उमरैण क्षेत्र में पेयजल व अलवर शहर में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।
पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 पेड़ लगाए।
भगत की कोठी (जोधपुर) में टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत स्लीपर वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण की सुविधा का विकास*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान: सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS, 29वीं रैंक से रचा इतिहास
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube