पापड़ वाले हनुमान मंदिर पर चतुर्दश पाटोत्सव पर धार्मिक आयोजन, हवन-भजन व महाप्रसादी का कार्यक्रम
By Goapl Gupta ·
21 Apr 2026 ·
11 views
चतुर्दश पाटोत्सव पर धार्मिक आयोजन, हवन-भजन व महाप्रसादी का कार्यक्रम
जयपुर. विद्याधर नगर स्थित श्री पापड़ वाले हनुमान जी संत विकास समिति के तत्वावधान में मंदिर श्री कनक बिहारी श्री राम जानकी जी का चतुर्दश पाटोत्सव 22 अप्रैल 2026, बुधवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 रामसेवक दास जी महाराज के सानिध्य में मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे रामचरित मानस की नई प्रति की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे से हवन आयोजित किया जाएगा। वहीं, कनक बिहारी जी का अभिषेक एवं 56 भोग झांकी का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
इसके साथ ही सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुंदरकांड पाठ एवं रामनाम संकीर्तन होगा। कार्यक्रम के अंत में दोपहर पश्चात 5:00 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
समिति के मंत्री राजारामदास ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।