ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*

By Goapl Gupta · 21 Apr 2026 · 15 views
*नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*

“मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”

बगड़िया बाल विद्या निकेतन की छात्रा पलक जाजोदिया ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। नियमित स्कूल शिक्षा के साथ ही जेईई मेन्स परीक्षा में 95.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर पलक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

श्री राजेश जाजोदिया एवं श्रीमती सीमा जाजोदिया की सुपुत्री पलक ने निकेतन में एक नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। आज के दौर में जहाँ फाउंडेशन और प्री-फाउंडेशन की अंधी दौड़ लगी हुई है, वहीं पलक ने यह साबित किया कि सफलता के लिए केवल दृढ़ निश्चय, लगन और सतत नियमित परिश्रम ही पर्याप्त होते हैं।

“कठिनाइयों से जो न डरे कभी, वही इतिहास बनाता है,
मेहनत के गारे में, अपना पसीना जोड़ सफलता की सीढ़ी चढ़ता जाता है ”

पलक की इस शानदार उपलब्धि पर निकेतन के सचिव श्री पवन गोयनका ने उसे, उसके परिवार एवं समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सफलता न केवल पलक के लिए, बल्कि समूचे निकेतन परिवार के लिए गर्व का विषय है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
पापड़ वाले हनुमान मंदिर पर चतुर्दश पाटोत्सव पर धार्मिक आयोजन, हवन-भजन व महाप्रसादी का कार्यक्रम
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube