उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
By Goapl Gupta ·
21 Apr 2026 ·
18 views
कमल शर्मा
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा, जयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के सिटी पैलेस में राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान महासभा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
महासभा के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और विशेषकर सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री ने समाज के उत्थान और फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चन्द शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी का समर्थन और प्रेरणा समाज के युवाओं और आयोजन समिति के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है।
प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चन्द शर्मा के साथ युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलवाला, मुकेश कोठोत्या, विनोद कुडाया एवं गजानंद मोरीजा उपस्थित रहे।