*गौ सेवा, वरिष्ठ जनों का सम्मान करके किया गया वृक्षारोपण*
By Goapl Gupta ·
19 Jul 2026 ·
102 views
*गौ सेवा, वरिष्ठ जनों का सम्मान करके किया गया वृक्षारोपण*
रिपोर्टर :- (शिंभू सिंह शेखावत )जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर :- भारतीय किसान संघ सीकर नगर इकाई द्वारा वार्ड 42,एवं वार्ड 43 गोकुलपुरा ग्राम में वृक्षारोपण अभियान श्री गोपाल गौशाला बीकानेर बाईपास पर चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम ,भारत माता एवं गौ माता का पूजन करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीकर महानगर संघ चालक राजेश सैनी,सेवानिवृत्त( ATO )अतिरिक्त कोषाधिकारी हरफूल खीचड़,पूर्व प्रधान सरपंच विजयपाल खीचड़,गौशाला परिवार के सदस्य कैलाश शर्मा ,गेटवेल अस्पताल संचालक डॉक्टर बीएल रणवा,किसान संघ जिला अध्यक्ष पूरनसिंह चौहान ने किया।
श्री गोपाल गौशाला संचालक मंडल के सदस्य हरिराम खीचड़,धर्मेद्र भामु,बबलू खिचड़ एवं सभी सदस्यों ने भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर एवं गौ माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर शिक्षा,समाजसेवा,स्वास्थ्य सेवा,पर्यावरण संरक्षण,जैविक खेती,गौ सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने पर विजयपाल खीचड़,हरफूल खीचड़,कैलाश शर्मा, परसराम,एवं राजेश सैनी का प्रतिमा भेंट करके एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
नगर मंत्री जयप्रकाश सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की वृक्षारोपण अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर औषधीय ,छायादार , फूलदार एवं फलदार पेड़ लगाए जा रहे है एवं पेड़ो की सुरक्षा की जवाबदेही तय करके पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई जा रही है।
इस अवसर पर गौशाला परिसर में पौधा रोपण किया गया एवं उपस्थित आम जनों को 200 से अधिक पौधों का वितरण करके वृक्ष मित्र नियुक्त किया गया।
इस अवसर गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया एवं गौ सेवा की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पूरनसिंह भीमा,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़,नगर संघ चालक राजेश सैनी,प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़,जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़,बीएल सर,रत्नलाल शर्मा झिलमिल, अधिवक्ता परिषद प्रांत मंत्री रामस्वरूप खीचड़,भामाशाह रामनिवास खीचड़ आलीशान,गौसेवक हरफूल सिंह,विद्युत प्रमुख महेश सैनी,युवा प्रमुख शंकर बाजौर,अनिल चौधरी,वार्ड 43 अध्यक्ष हरिराम,वार्ड 42 संयोजक धर्मेंद्र भामू ,राजेंद्र खीचड़,कृष्ण कुमार,दीपेंद्र कुमार,कैलाश,राजेंद्र सिंह,बनवारीलाल,ओमप्रकाश जांगिड़,ताराचंद,नेमीचंद,अरुण कुमार,रामनिवास,भगवान सिंह,जगदीश प्रसाद,सहित किसान संघ के अनेक सदस्य पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया