भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड ,आधा दर्जन के करीब श्रमिकों की दर्दनाक मौत , मानव कंकाल बने शव बरामद*****
By Goapl Gupta ·
16 Feb 2026 ·
16 views
*भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड ,आधा दर्जन के करीब श्रमिकों की दर्दनाक मौत , मानव कंकाल बने शव बरामद*****
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित संयंत्र(प्लांट) संख्या जी- 1 - 118 बी "बन्द पड़ी कम्पनी" में सोमवार सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया। सूचना प्राप्त हुई :
9:22 पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को आग लगने की रीको फायर ब्रिगेड को प्राप्त हुई सूचना
एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी आग। जिससे कुछ ही मिनट में विकराल रूप धारण कर लिया ।
खुशखेड़ाजी-1 118बन्दकम्पनीमे गत्ते का स्टाॅक पड़ा था।
3 , 4 तेज धमाके हुए गैस सिलेंडर फटने का अंदेशा ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन श्रमिकों की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है।
आग इतनी भीषण थी ,कि कई शव मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल , बचाव टीम तथा चिकित्साधिकारी दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया ।
घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, आग लगने के कारणों की जांच गहनता से प्रारंभ कर दी गई है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह