ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रॉयन इन्टरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By Goapl Gupta · 17 Feb 2026 · 6 views
रॉयन इन्टरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर का मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन एवं वार्षिकोत्सव’ कार्यक्रम का आज रवीन्द्रनाथ टैगौर’मेडिकल कॉलेज(आर.एन,टी.) में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह “ब्रेव द प्रेज़ेंट ,राइज़ टू द फ्यूचर ” थीम पर आधारित था।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसटी कस्टम्स के जॉइंट कमिश्नर रोशन पडियाल,एयरविंग कमांडर नटराज डागुर, नेवी कमांडर अनीश रंजन एवं संदीप चंद्रन श्रीमती राजस्थान 2024 साक्षी जैन, इंटरनेशनल पेजेंट जूरी प्रीति पंवार सोलंकी, फायर ऑफिसर नवदीप बग्गा, डायरेक्टर एंड लीड एक्टर ऑफ़ सांगवान मूवी,पुलिस ऑफिसर हिमांशु सिंह राजावत उपस्थित थे। अतिथियों का भव्य स्वागत रॉयन प्रणाली के अनुसार गमले में लगे पौधों और कलात्मक रॉयनाइट्स द्वारा बनाई गईं रचनात्मक पेंटिंग प्रदान कर किया गया।
रॉयन ग्रुप के चैयरमेन डॉ.ए.एफ.पिंटो ‘के विज़न पॉइंट ‘कला एवं संस्कृति ‘ को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्य ईश वंदना ,हृदयस्पर्शी प्रार्थना गीतों और पवित्र बाइबिल के छंदों के साथ हुआ। नन्हें-मुन्नो ने तालबद्ध बैंड,सुरीला ऑर्केस्ट्रा , बहुभाषी स्वागत भाषण ,थीम डांस, ‘यू आर स्पेशल’ थीम पर आधारित संगीतमय नाट्य मंचन ,बीहू ,भांगड़ा, शास्त्रीय,कश्मीरी ,हिप-हॉप,स्फूर्ति दायक फ़िटनेस स्पोर्ट्स, राइज़ एंड शाइन और वन्दे मातरम् आदि देशभक्ति से ओत-प्रोत और विविधता से युक्त नृत्य कौशल की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को आनंद से सरोबार करते हुए ढेरों तालियाँ बटोरीं। फ़क्र और कृतज्ञता के साथ रॉयन इन्टरनेशनल ग्रुप ऑफ इन्स्टीटृयूशन्स जहाँ शिक्षा केवल पाठ्यक्रम नहीं, जीवन जीने की कला सिखाई जाती है, के स्वर्णिम जयंती ( 50 वर्षों )के उत्कृष्ट धरोहर का भव्य उत्सव गौरव,उपलब्धि और सम्मान के साथ मनाया।
पचास वर्षों की यह गौरवगाथा संस्था की अटूट निष्ठा ,समर्पण ,उत्कृष्ट परंपरा और निरंतर प्रगति का सूचक है द्यइस दिन का मुख्य आकर्षण हमारे मॅान्टेसरी के विद्यार्थी रहे जिन्होंने ग्रेजुएशन हेट्स और गाउन पहनकर स्नातक ’की उपाधि प्राप्त की तथा बुलंद हौंसले और दृढ़ निश्चय के साथ अपने नए शुभारम्भ और सपनों की ऊंची उड़ान भरने के लिए पंख फैलाए उद्यत थे। इस विशेष अवसर पर शिक्षा,खेल,संगीत ,नृत्य और भाषण,मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हाँसिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को रॉयन प्रिंस एवं प्रिंसेस का खि़ताब देकर सम्मानित किया गया। अतिथिगण ने अपने संबोधन मेंछात्र-छात्राओं द्ववारा दी गईं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए छात्रों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण एवं विकास में विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए नन्हे -मुन्नों का हौंसला बढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया द्यछात्रों ने विभिन्न भाषाओँ में अतिथिगण के प्रति अपना आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अतिथिगण , अभिभावकगण के प्रति अपना आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत एवं गान तथा राष्ट्रीय गान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube