ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हाड़ोता गांव में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, शिविर में 278 मरीजों ने लिया लाभ

By Goapl Gupta · 17 Feb 2026 · 37 views
हाड़ोता गांव में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर,

शिविर में 278 मरीजों ने लिया लाभ

चौमू। हाड़ोता गांव स्थित शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन में मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेदिक कॉलेज, हाड़ोता के तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की नाड़ी परीक्षण, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक जांच कर आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया तथा उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर, पाइल्स-फिशर, एलर्जी, त्वचा रोग तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया।

शिविर प्रभारी डॉ. गोविंदनारायण शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 278 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच की गई तथा सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति सुरक्षित एवं प्रभावी होने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। इस दौरान एलर्जी एवं विष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गोविंद नारायण, पंचकर्म विशेषज्ञ प्रो. विभाष छीपा तथा नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. शीनम सहित चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि आगामी 21 फरवरी को ग्राम ईटावा भोपजी में भी निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित होगा

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube