बिहार के मधुबनी जिला मिथिला परिक्रमा के उपलक्ष में जन जीवक कल्याण संघ ने परिक्रमा मेला में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर ,सैकड़ों साधु संतों का किया गया उपचार
By Goapl Gupta ·
17 Feb 2026 ·
6 views
बिहार के मधुबनी जिला मिथिला परिक्रमा के उपलक्ष में जन जीवक कल्याण संघ ने परिक्रमा मेला में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर ,सैकड़ों साधु संतों का किया गया उपचार
परिक्रमा मेला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते सीओ व जीप सदस्य
हरलाखी प्रखंड
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पौराणिक कल्याणेश्वर स्थान में जन जीवक कल्याण संघ (आरएमपी ) के बैनर तले परिक्रमा यात्रियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया.
जिसका विधिवत उद्घाटन सीओ रीना कुमारी ने की.
इस अवसर पर सीओ, जीप सदस्या रीना कुमारी, डॉ, सुनील कुमार, भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह,गोपाल मंडल सहित अन्य अतिथियों को पाग, दोपटा व फूलमाला से स्वागत किया गया. शिविर में साधु, संतो समेत सैकड़ों जरूरतमंद परिक्रमा यात्रियों को निशुल्क उपचार व दवाइयां दी गयी. इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र ठाकुर व प्रदेश युवाध्यक्ष गुड्डू कुमार सिंह ने कहा कि विगत 20 वर्षों से परिक्रमा यात्रियों के लिए हर वर्ष भारतीय क्षेत्र के चारो पड़ाव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है. इस वर्ष भी भारतीय क्षेत्र के चारों पड़ाव पर परिक्रमा यात्रियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है. हमारे संघ के ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सेवाएं दी जाती है. इस शिविर का लाभ सैकड़ों साधु संत व परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने लिया.
मौके पर संघ के प्रदेश पर्यवेक्षक डॉo अमर राम,डॉo प्रदेश सचिव अरशद कमाल,प्रदेश संगठन सचिव डॉo मुनिदेव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉo उदयचन्द्र यादव, डॉo श्याम ठाकुर, डॉo लाल प्रसाद, डॉ. विजय ठाकुर,डॉoदुर्गानंद लाल कर्ण, डॉo सतेंद्र कुमार, डॉo अजय कुमार यादव, डॉo शैलेन्द्र कुमार, डॉo आलोक, डॉo नागेंद्र राम, डॉo शंकर सिंह, डॉo जयनारायण यादव, डॉo अमानुल, डॉo अवध नारायण, डॉo आशिफ, डॉo किशोर शरण, डॉo रामवृक्ष, डॉo मनोज कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में सेवाएं दी.
दुर्गानन्द लाल कर्ण, डॉ, डॉ राम हृदय ठाकुर, डॉ सुरेश प्रसाद, डॉ किशोर शरण दत्त, डॉ नागेन्द्र राम, डॉ रामप्रीत मंडल, डॉ यदुवीर प्रसाद, डॉ आमनुल हक1 सहित जन जीवक के दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे। रिपोर्ट संतोष कुमार गुप्ता मधुबनी रिपोर्ट