ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तकनीकी विभागों की समन्वय बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश* — *योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होगा बर्दाश्त* — *गुणवत्ता व समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

By Goapl Gupta · 17 Feb 2026 · 19 views
*तकनीकी विभागों की समन्वय बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश*
— *योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होगा बर्दाश्त*
— *गुणवत्ता व समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी*
*मधुबनी, 17 फरवरी 2026*
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी योजना में oअनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं एजेंसी के विरुद्ध जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भू-अर्जन एवं भूमि विवाद से संबंधित सभी पहलुओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति निर्गत करने से पहले यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए कि भूमि पूरी तरह गैर-विवादित हो। एक बार प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के पश्चात कार्य में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित विषयों पर आयोजित बैठकों में तकनीकी विभागों के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अंचलाधिकारी (सीओ) के साथ उपस्थित रहें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो दिन क्षेत्र भ्रमण अनिवार्य रूप से करें तथा चल रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति के आधार पर जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि रखरखाव अवधि में संबंधित एजेंसियों द्वारा कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। यदि किसी सड़क में निर्धारित अवधि तक संतोषजनक रखरखाव नहीं पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी को तत्काल निर्देशित करते हुए मरम्मत एवं रखरखाव कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति से अवगत रहें और किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा की जानकारी समय रहते जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।* DPRO,Madhubani
रिपोर्ट संतोष कुमार गुप्ता, मधुबनी, बिहार

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube