ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

धौलपुर के नादनपुर पुलिस की बड़ी सराहनीय सफलता***** अपहरण के 24 घंटे के भीतर महिला को किया दस्तयाब।

By Goapl Gupta · 17 Feb 2026 · 45 views
*धौलपुर के नादनपुर पुलिस की बड़ी सराहनीय सफलता*****
अपहरण के 24 घंटे के भीतर महिला को किया दस्तयाब।
धौलपुर नादनपुर जिला पुलिस अधीक्षक, विकास सांगवान के निर्देशन में नादनपुर थाना पुलिस नेतृत्व कार्यवाही करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है ।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर अपृहत महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है
क्या है पूरा मामला?
नादनपुर पुलिस थाने में अपहरण का मामला प्रकरण संख्या 23 / 2026 भारतीय न्याय संहिता( बीएनएस ) की धारा 87 और 137 (2) के तहत दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( एडीएफ बाड़ी )डॉक्टर कमल कुमार और वृर्ताधिकारी (सर मथुरा) नरेंद्र कुमार मीणा के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी कृष्ण कुमार मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया ।
और टीम की कार्यवाही में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यौ को जूटाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी ।
गहन प्रयासों के चलते पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही महिला को तलाश में कामयाब रही ।
इस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मीणा के साथ सहायक उप निरीक्षक सियाराम ,हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ,कांस्टेबल भूरा सिंह ,भैरों सिंह और महिला कांस्टेबल , जसोदा शामिल रहे। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube