ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कोर्ट_ने_7_साल_की_सजा_सुनाई 5 साल पुराने मामले में फैसला

By Goapl Gupta · 25 Jul 2026 · 15 views
5 साल पुराने मामले में फैसला

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

कोर्ट_ने_7_साल_की_सजा_सुनाई : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 5 साल पुराने ह*त्या के प्रयास के मामले में फैसला सुनाते हुए बरखेड़ा निवासी रामजीत मीना और वकील जाट को 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के बाद दोनों दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त घटना 29 मई 2021 की है जब नदबई क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी विशम्भर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बयाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ा गांव की नदी से रेता भरने गया था। रेता भरकर वापस लौटते समय रास्ते में आरोपी रामजीत मीना और वकील जाट ने उसे रोक लिया था और इस दौरान उनके बीच कहासुनी होने से विवाद बढ़ने पर रामजीत मीना ने कट्टे से विशम्भर पर फायर कर दिया था। गोली विशम्भर सिंह के पैर में लगी थी जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद घायल विशम्भर को इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को दिए गए पर्चा बयान के आधार पर बयाना कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अदालत में चालान पेश किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों के बयान और मजबूत साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए थे। दोनों पक्षों की बहस और दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रामजीत मीना और वकील जाट को दोषी मानते हुए 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube