कोन बनेगा मुखिया पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राजनेताओं में सुगबुगाहट शुरू।
By Goapl Gupta ·
18 Feb 2026 ·
25 views
कोन बनेगा मुखिया
पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राजनेताओं में सुगबुगाहट शुरू।
धौलपुर (राजीव जगरिया) भले ही पंचायत और निकाय चुनाव कि घोषणा राज्य में नहीं हुई हो लेकिन जिले में राजनैतिक गोठियां बिठाने में राजनेता जुट गए हैं हालांकि यह राजनेता अभी सीट आरक्षण पर टकटकी लगाए बैठें हुए है। चुनावों को लेकर कई समाज सहित विधायक और पूर्व विधायक भी अपनी पैनी नजर लगाए बैठें हुए हैं। वहीं दो संतान से अधिक पर पाबंदी हटने की संभावनाओं को लेकर भी कई नेताओं ने अपनी ताल ठोकने की तैयारी कर ली है जिसमें कई पूर्व दिग्गज भी अपने सिर पर सेहरा सजाने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। जल्द ही राज्य में पंचायत और निकाय चुनाव कि घोषणा होने वाली है जिसको लेकर राजनेताओं ने अपनी कमर कस ली है और चुनावी जहाज में बैठ कर हवाई उड़ान से अपनी मंजिल की तैयारी कर रहे हैं। जिले की पंचायत के मुखिया का पद के लिए पूर्व विधायक अपने पास सत्ता की चाबी के लिए चौसर बिछाने में लगे हुए हैं तो कई विधायक भी अपने चहेते के सिर पर ताज पहनाने के लिए आतुर बैठें हुए है जिससे उनकी अगले चुनाव में राह आसान हो जाए और अपनी चुनावी नाव को किनारे पर लगा सके। दो संतान से अधिक पर उन लोगों को काफी हद तक राहत मिल रही है जिनके तीन संतान है परन्तु वह किसी भी तरह से विकलांग है वह इस निर्णय से खुश है। गांवों की चौपाल का मुखिया बनने के ख्वाब देख रहे लोग भी अपने दिग्गज राजनेताओं के आशीर्वाद कि ताक में हैं जिससे उनकी राह आसान हो सके तो कई पंचायत का सरताज बनने के लिए अपने आकाओं से मेलजोल बढ़ाने में जुटे हुए हैं । चुनावी रथ में सवार होकर कई राजनेता और समाज के लोग अपनी राजनीति में दम भरना चाहते हैं कुछ इस असमंजस में है कि उनकी चुनावी नाव में कील ठोकने का काम दिग्गज राजनेताओं के माध्यम से ना हो जाए जिसके लिए वह उनकी चौखट पर दस्तक देने में लगे हुए हैं।चुनाव कि घोषणा होने में समय लग रहा है लेकिन सभी राजनेता अपनी अपनी विसात की तैयारी करने में लगे हुए हैं ।
राजीव जगरिया धौलपुर पत्रकार ।