ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी रिझाएंगी ओडिसी नृत्य से -शिल्पग्राम में 20 फरवरी से तीन दिन सजेगी ऋतु वसंत उत्सव की शास्त्रीय सांझ

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 21 views
वायलिन और दिलरुबा की जुगलबंदी करेगी दिलाें के तार झंकृत

- विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी रिझाएंगी ओडिसी नृत्य से
-शिल्पग्राम में 20 फरवरी से तीन दिन सजेगी ऋतु वसंत उत्सव की शास्त्रीय सांझ

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के तीन दिवसीय ‘ऋतु वसंत‘ कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को राजस्थान के एकमात्र दिलरुबा वादक मोहम्मद उमर अपनी कला से रू-ब-रू कराएंगे। वे प्रसिद्ध वायलिन वादक गुलजार हुसैन से जुगलबंदी करेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी अपने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को रिझाएंगी। क्लासिकल को समर्पित यह उत्सव 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शिल्पग्राम में जयपुर के वायलिन वादक गुलजार हुसैन और राजस्थान के एकमात्र ख्यातनाम दिलरुबा वादक मोहम्मद उमर की वायलिन व दिलरुबा की अनूठी जुगलबंदी संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफा होगी। बता दें, देश में दिलरुबा के सिद्धहस्त वादक गिने-चुने ही हैं, उनमें भी उमर का स्थान बहुत सम्मानीय है। उनका दिलरुबा वादन यहां सुधी श्रोताओं के लिए खास अनुभव होगा। वहीं, अनूप जालोटा, बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय सहित देश के कई गायकों के साथ वायलिन की संगत कर चुके गुलजार हुसैन की दिलकश पेशकश देश-विदेश में संगीत प्रेेमियों का दिल जीत चुकी है। इन दोनों की ऋतु वसंत को समर्पित जुगलबंदी सीधे श्रोताओं के दिलों के तार झंकृत करेगी।
इसी दिन विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विबेदी की प्रस्तुति समां बांधेगी।
निदेशक खान ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजी जा चुकीं कविता तीन दशकों से मंच पर उत्कृष्ट नृत्य का प्रदर्शन कर रही हैं। उनके ओडिसी नृत्य में जहां प्रभावशाली अभिनय शैली, नवाचारपूर्ण कोरियोग्राफी और कला के प्रति गहरी बौद्धिक समझ देखने को मिलती है, वहीं उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों में मुक्ति, पहचान, करुणा और आध्यात्मिक शांति जैसे विषयों को आधुनिक संदर्भों से बखूबी जोड़ा है। कविता द्विबेदी की प्रसिद्धि का अनुमान इससे सहज ही लग सकता है कि उनकी प्रस्तुतियां डिस्कवरी चैनल (लिविंग एशिया), सीएनएन, एशियानेट कविता द्विबेदी की कला यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी व्यापक पहचान मिली है। उनके प्रदर्शन डिस्कवरी चैनल (लिविंग एशिया), सीएनएन, एशियानेट तथा चीन और मिलान के अंतरराष्ट्रीय के चैनल्स पर दिखाई जा चुकी हैं।

More News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर शिविर 16 से *राजस्थान प्रदेश से 250 से अधिक युवा लेंगे प्रेसिडेंट अवॉर्ड का प्रशिक्षण*
विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव एवं उपकरणों के रख रखाव एवं उर्जा की बचत के बारे में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया।
विद्युत से सुरक्षा के उपाय बताए
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया* *उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ रहे मुख्य अतिथि*
समाजसेवी सुधीर माथुर ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन*
शाखा प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube