ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोपेश्वर महादेव की स्थापना शिवमय हुई शिव शंकर गौशाला

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 18 views
गोपेश्वर महादेव की स्थापना
शिवमय हुई शिव शंकर गौशाला

उदयपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव शंकर गौशाला कलडवास उदयपुर में गोपेश्वर महादेव की विधि विधान से स्थापना की गई ।पंडित विनोद शर्मा मंत्रोच्चारण के साथ में गोपेश्वर महादेव की स्थापना की गई। यज्ञ हवन में आहुतियां दी। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि पंडित विनोद शर्मा ने विशिष्ट मंत्रोच्चारण कर महादेव को पंचामृत, गन्ने का रस, दूध, पंच मेवे, मिष्ठान, फल,पुष्प माला,बिल पत्र अर्पित कर जलाभिषेक करते हुए शिवलिंग एवं नंदी की स्थापना की। इस धार्मिक आयोजन में शिव शंकर गौशाला के अध्यक्ष गिरिजा चौहान, सचिव शालिनी राजावत, डीवाईएसपी रतन सिंह राजपुरोहित, नरेश पूर्बिया, डॉ नरेंद्र सनाढ्य, डॉ नारायण सिंह चावड़ा, मोहन सिंह शक्तावत, प्रीतम सिंह चुंडावत ,जिग्नेश शर्मा, ज्योति नायर,राही, मीत, माही राजावत सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube