ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अखिल भारतीय श्री श्रीमाल सेठ - सेठिया श्वेताम्बर जैन समाज

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 12 views
अखिल भारतीय श्री श्रीमाल सेठ - सेठिया श्वेताम्बर जैन समाज



उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज का झीलों की नगरी उदयपुर में सामूहिक विवाह के दो दिवसीय आयोजन 19 और 20 फरवरी 2026 को



उदयपुर। अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज का झीलों की नगरी उदयपुर में सामूहिक विवाह 19 व 20 फरवरी 2026 को होगा। सामूहिक विवाह के सम्पूर्ण आयोजन एवं विभिन्न रस्में महाप्रज्ञ विहार एवं पास ही स्थित आभा रिसोर्ट में सम्पन्न होंगे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य संयोजक राकेश सेठिया ने बताया कि अखिल भारतीय सेठ सेठिया समाज का 50 वर्ष पूर्व केशरीयाजी तीर्थ में सामूहिक विवाह हुआ था जिसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे। उसीकी स्वर्ण जयंति महोत्सव स्वरूप यह आयोजन पुन: उदयपुर में होने जा रहा है जिसमें 14 जोड़े परिणय में बंधेंगे। सामूहिक आयोजन की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है।
पहले दिन 19 फरवरी को यह होंगे आयोजन
राकेश सेठिया ने बताया कि 19 फरवरी को प्रात: 7.30 बजे गणपति पूजन एवं जिनेश्वर पूजन होगी । प्रात: 9.30 बजे सगाई रस्म एवं मौसारा का आयोजन होगा। तत्पश्चात् दोपहर 1.30 बजे से हल्दी रस्म कार्यक्रम होगा। उसके पश्चात् सायं 7 बजे जिनेश्वर प्रभु, नाकोड़ा भैरव एवं कुलदेवी माताजी की भक्ति का आयेजन होगा।
दूसरे व अन्तिम दिन 20 फरवरी को यह होंगे आयोजन
इसी तरह सामूहिक विवाह के दूसरे एवं अन्तिम दिन 20 फरवरी 2026 को प्रात: 9 बजे वर निकासी होगी जो महाप्रज्ञ विहार भवन से प्रारम्भ होकर 14 वर घोड़ी पर सवार होकर आभा फार्मा रिसोर्ट पहुँचंगे। वहां पहुंचने के बाद तोरण, वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार होगा।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचन्दजी कटारिया, गुजरात सरकार के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, राजस्थान सरकार केबीनेट मंत्री गौतमजी दक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री दिनेशजी खोड़निया, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार वर्तमान विधायक अर्जुन बामनिया इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
राकेश सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से सेठ-सेठिया समाज के मेहमान इस आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें वागड़, मेवाड़, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, मारवाड़ आदि सभी जगह से समाजजन उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजनसमाज के एकजुटता बनाए रखने एवं विवाह आयोजनों में फिजुल खर्च रोकने में सहायक होगा। आयोजन संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें बांसवाड़ा, उदयपुर, मुम्बई, मेवाड़ एवं सभी क्षेत्रों से सहयोग रहेगा। इस दो दिवसीय सामूहिक विवाह में आधुनिक एवं वर्तमान परिवेश की तरह कार्यक्रम का आयोजनहोगा जिससे समाज के युवाओं का सामुहिक विवाह के प्रति रूझान बढ़ेगा एवं वह आर्कषित होंगे ।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube