ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तुषार मेहता ने सहायक आचार्य वनस्पति शास्त्र में मेरिट में 30 वीं रैंक हासिल की

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 9 views
तुषार मेहता ने सहायक आचार्य वनस्पति शास्त्र में मेरिट में 30 वीं रैंक हासिल की

विप्र फाउंडेशन द्वारा साक्षात्कार हेतू करवाई निःशुल्क तैयारी ने दिलाई सफलता

उदयपुर । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग मे शोधार्थी हाल उदयपुर निवासी तुषार मेहता (मूल निवासी कराकला सलूंबर ) ने हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य -वनस्पति शास्त्र (असिस्टेंट प्रोफेसर -बॉटनी विषय) में सफल अभ्यर्थी की मेरिट में 30 वीं रैंक प्राप्त की । मेहता ने लिखित परीक्षा में सफलता के बाद निर्णायक परीक्षा- साक्षात्कार की तैयारी में सफलता दिलाने का श्रेय विप्र फाउंडेशन के शिक्षा ,रोजगार एवम प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एच.आर.दवे को दिया । जिन्होंने अप्रैल 2025 से मॉक इंटरव्यू की गहन एवं सटीक तैयारी करवाई व इंटरव्यू की बारिकिया भी सिखाई। डॉ.दवे के अथक प्रयास, निःशुल्क एवं नि:स्वार्थ समाज सेवा भावना ने तुषार को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
शिक्षा ,रोजगार एवम प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया बताया कि तुषार की इस सफलता का सफर बहुत कठिन रहा । इस हेतू बचपन से ही अनेक त्याग,संघर्ष व अभावो के साथ समझौते से गुजरना पड़ा। अनेक इच्छाओं को मार लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव ने उच्च शिक्षा सेवा के इस मुकाम पर पहुंचाया।तुषार ने बताया किइस सफलता का श्रेय मेरी मां को भी देता हूं जिन्होंने एकल महिला होते हुए भी परिवार की कमान कई तूफ़ाँ के बावजूद थामे रही तथा पारिवारिक संघर्ष और कम आमदनी के बावजूद मुझे हमेशा उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करती रही ,साथ ही छोटी बहन ने भी छोटी होते हुए भी परिवार के सारे कर्त्तव्य निभाते हुए मुझे अपार सहयोग दिया । उन्होंने जीवन के बुरे वक़्त में संभालने के लिए अपनी नानी को भी धन्यवाद दिया । ।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube