प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
By Goapl Gupta ·
18 Feb 2026 ·
11 views
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही।
15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त।
पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई।
लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
उदयपुर। नगर निगम द्वारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 क्विंटल से भी अधिक सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, बेचने एवं उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते इसकी धड़पकड़ हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने की सख्त कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त खन्ना द्वारा इस अभियान में आमजन से सहयोग की अपील भी की गई थी, इसी अपील के परिणाम में पहली बार आमजन से शिकायत मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर, बलीचा दाता श्री होटल के पास अरविन्द के गोदाम में सिंगल युज प्लास्टिक का भण्डारण कर विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगी लाल डांगी को मय टीम भेजा गया। टीम ट्रांसपोर्ट नगर, बलीचा में दाता श्री होटल के पास प्लाट नं. D-29 पर पहुंची जहां गोदाम मालिक अरविन्द निवासी ट्रांसपोर्ट नगर उपस्थित मिला। नियमानुसार गोदाम की तलाशी ली गई। गोदाम में प्लास्टिक के कट्टे चेक करने पर अन्दर अलग अलग रंग की प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग मिलें। कुल 53 प्लास्टिक बैग में प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग का वजन 15 क्विंटल 80 किलोग्राम हुआ। प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग के सभी 53 बैग जब्त किये गये।
निगम का सहयोग करें शहरवासी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बुधवार हुई कार्रवाई में आमजन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है। आयुक्त ने कहा कि शहर की सुंदरता को बनाए रखने में शहर के आमजन का सक्रिय योगदान रहता है, शहर के पर्यावरण प्रेमी द्वारा की गई शिकायत पर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक की बड़ी खेप को जब्त किया है। इसी प्रकार आमजन किसी भी प्रकार की सूचना नगर निगम में प्रेषित करें जिससे निगम तत्काल कार्रवाई कर शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले पर एक्शन ले सके।
आयुक्त ने पुनः की शहरवासियों एवं व्यापारी संस्थाओं से अपील, लगातार चलेगी कार्यवाही।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार पुनः शहर वासियो के साथ व्यापारी संस्थाओं से प्रतिदिन के कार्यों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। आयुक्त ने कहा है कि नगर निगम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है फिर भी कई संस्थाएं अभी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग कर शहर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ कर रही है। निगम का उद्देश्य किसी भी व्यापारी या संस्था की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाना नहीं है लेकिन शहर की सुंदरता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। आमजन शहर को साफ सुन्दर बनाये रखने में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना सहयोग करें। व्यापारी संस्थाएं भी अपने सदस्यों की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित करे। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा लगातार आकस्मिक अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग का बडा अथवा थोड़ा स्टॉक रखने वालो या उपयोग करने वाले के विरूद्व प्रतिदिन कार्यवाही की जाएगी।