ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व ध्यान दिवस पर शिवोहम योग केंद्र पर विशेष ध्यान सत्र

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 43 views
विश्व ध्यान दिवस पर शिवोहम योग केंद्र पर विशेष ध्यान सत्र


उदयपुर ।शिवोहम योग केंद्र, तितरडी, उदयपुर पर शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रियांशु,करण,हर्षवर्धन, विनीत, कार्तिक, यश,हिमांक , गौरव , दिव्यांश, दीपेंद्र , हर्ष आदि योग साधकों ने भाग लिया। केन्द्र निदेशक योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत ने बताया कि पिरामिड में किया गया ध्यान सामान्य ध्यान की तुलना में तीन गुना अधिक प्रभावशाली होता है इसी तरह पूर्णिमा ध्यान और सामूहिक ध्यान का भी बहुत महत्व है। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि आज के सत्र के मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सनाढ्य का सम्मान किया गया और साथ ही उपस्थित योग साधकों का उपरना ओढा कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर ध्यान के विषय पर शास्त्रोक्त परिचर्चा हुई जिसमें डॉ सनाढ्य ने साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर गणपत सिंह, कृष्णा, ललिता, अभ्युमन्यु, दीपक, कुशाल, चेतना, खुशी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube