युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
By Goapl Gupta ·
13 Apr 2026 ·
12 views
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
उदयपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026 | कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन (CPO) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विवेक दलावत को संगठन के बोर्ड ऑफ एडवाइजरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति चेयरमैन चिराग चोपड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी की अनुशंसा पर की गई है।
डॉ. राजश्री गांधी ने विवेक दलावत को उपरना पहनाकर और नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. गांधी ने जोर देकर कहा कि आज के तकनीकी युग में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर के अनुसार, विवेक दलावत RTF Financial सर्विसेज के प्रबंधक हैं। वे संगठन और युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक (Mentor) और पथ-प्रदर्शक के रूप में कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति न केवल विवेक दलावत की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नक्षत्र तलेसरा (उद्यमी एवं बोर्ड ऑफ एडवाइजरी सदस्य) का हेमंत झा (प्रदेश अध्यक्ष) ने स्वागत किया |
अन्य उपस्थित पदाधिकारीगण पारस खुर्दिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रवीण नाहर (जिला अध्यक्ष), सुरेश पालीवाल (जिला समन्वयक), और प्रदीप रवानी (प्रवक्ता)। पार्वती झा ,कुंतल जोशी, यूथ प्रेसिडेंट पार्थ वर्मा, अधिवक्ता विकास त्रिपाठी, साधना शर्मा, आशुतोष दलावत, समनवी माथुर एवं कविशा दलावत की भी भागीदारी रही ।