घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
By Goapl Gupta ·
13 Apr 2026 ·
13 views
*घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
श्रीगंगानगर।
आने वाले भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए घमूड़वाली पुलिस थाना स्टाफ ने सीआई राजेन्द्र सिंह की प्रेरणा व नेतृत्व मे सेवा भाव से रविवार को रिड़मलसर गौशाला में गोवंश के लिए 7 पंखे भेंट किए। इस पहल से गौशाला में गोवंश को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान पुलिस स्टाफ ने गौवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस अवसर पर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण, एएसआई सुरेश चंद्र मीणा, कांस्टेबल धर्मेंद्र गोदारा, दिनेश काकड़, नाजम सिंह सहित ग्रामीण गौशाला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि सीआई राजेन्द्र सिंह जहां जहां भी पदस्थापित रहें वहां अपने थाना क्षेत्र के आस पास की गऊ शालाओं मे सेवा भाव से अपना सहयोग देते हुए गऊ माता की सेवा करते आ रहें हैं।