गौड़ ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 22 मार्च
By Goapl Gupta ·
23 Feb 2026 ·
12 views
*गौड़ ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 22 मार्च जयपुर में*-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर!
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22,मार्च ,2026 गौड़ ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन भगवान परशुराम परिसर सेक्टर- 4 ,विद्याधर नगर , जयपुर में आयोजित किया जा रहा है
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा अब तक किए गए परिचय सम्मेलन में 51 हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभ प्राप्त हो चुका है पूर्व के परिचय सम्मेलन में न सिर्फ भारत के सभी राज्यों से बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियां भी प्राप्त हुई है जो अभिभावक अपने पुत्र पुत्री के लिए सुयोग्य वर वधु की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस परिचय सम्मेलन का लाभ निश्चित रूप से प्राप्त होगा
समाज के विदेशों में रहने वाले परिवार के साथ-साथ सरकारी उच्च पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी एडवोकेट डॉक्टर इंजीनियर नौकरी एवं व्यापारी आदि का बायोडाटा प्राप्त होता है! अभिभावक इसका लाभ फार्म भर जमा करवाकर प्राप्त कर सकते हैं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 ,मार्च ,2026 है सभी फार्मो का संकलन महासभा की प्रकाशित युगल दर्पण पत्रिका में किया जाएगा इसका लाभ सभी समाज बंधु उठाएं फोर्म राजस्थान के सभी जिला तहसील इकाइयों पर उपलब्ध है फार्म वहां भी जमा करवा सकते हैं!