ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ट्रेनों में प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान*

By Goapl Gupta · 23 Feb 2026 · 20 views
*ट्रेनों में प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान*

*चार दिवसाय अभियान में पकड़े 09 अपराधी*

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 19.02.2026 से 22.02.2026 तक ट्रेनों में अवैध रूप से प्रतिबंधित सामग्री ले जाने वालों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेनों में अवैध रूप से प्रतिबंधित सामग्री जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, सूखी झाडिया, नशीले पदार्थ इत्यादि ले जाने वालों की धरपकड़ के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस 04 दिवसीय अभियान में वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल, यांत्रिक, कैरिज एवं वैगन, कार्मिक विभाग के स्टाफ ने विभिन्न स्टेशनों पर कुल 481 ट्रेनों की गहनता से जांच की। इस अभियान में ट्रेनों में यात्रियों, रेल कर्मचारियों के साथ ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को भी चेक किया गया। चेकिंग में कुल 09 व्यक्ति प्रतिबंधित सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए जिनके विरुद्ध आरपीएफ अथवा जीआरपी ने मामला दर्ज किया।


उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अक्सर देखा जाता है कि यात्री प्रतिबंधित पदार्थ जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, सूखी झाडिया, नशीले पदार्थ इत्यादि लेकर सफर करते है जोकि रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित है और यह यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करता है। रेलवे अधिनियम के अनुसार, रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित या विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है, अगर कोई ऐसा करते पाए गए तो 1,000 तक का जुर्माना या तीन साल तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल के दस्तों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में गहन चैकिंग की जाती है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के तहत कोई भी अवांछनीय गतिविधि पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रेलवे द्वारा अनियमितताओं के मामलो को गंभीरता के साथ लिया जाता है और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जाती है। किसी भी यात्री को गैर कानूनी कृत्यों के संबंध में सूचना प्राप्त हो तो वह रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना देवे अथवा रेलवन ऐप/139 पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते है।

यात्रियों से अपील है कि स्टेशन और ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देवे या रेलवन ऐप/139 पर शिकायत दर्ज करवाये।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube