ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बजट घोषणा के तहत 2450 दिव्यांग जन को स्कूटी वितरित

By Goapl Gupta · 23 Feb 2026 · 23 views
बजट घोषणा के तहत 2450 दिव्यांग जन को स्कूटी वितरित
राज्य सरकार ने की मस्कुलर डिस्ट्रोफी के पीड़ितों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर देने की पहल -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! आज 23 फरवरी,2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ितों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के पहले ही बजट में दिव्यांजन के लिए 2000 स्कूटियों की घोषणा की गई थी। जिन्हें वितरित किया जा चुका है। बजट वर्ष 2025-26 में एप्रोप्रिएशन बिल के रिप्लाई में स्कूटियों की संख्या को बढ़ा कर 2500 किया गया था। इनमें से 2450 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष 50 स्कूटियों का वितरण भी आगामी 31 मार्च,2026 से पहले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बजट घोषणा अन्तर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना तथा विधायक निधि कोष से दिव्यांगजन को स्कूटी वितरण करने का प्रावधान है। विधायक निधि से स्कूटी देने का कार्य जिला परिषद के द्वारा स्वीकृत से किया जाता है।
मंत्री श्री गहलोत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बगरू में विधायक निधि के तहत 30,जून, 2026 तक दिव्यांगजनों को 20 स्कूटियों का वितरण करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बगरू से 20 स्कूटी की विधायक कोष से अभिशंसा की गई है। इसमें 17 दिव्यांगजन ने स्कूटी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 15 दिव्यांगजन के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने से स्कूटी का वितरण अब तक नहीं किया जा सका है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री गहलोत प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री कैलाश चन्द वर्मा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को स्कूटियां वितरित करने के लिए पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन टेंडर कर न्यूनतम दरों पर स्कूटियां खरीदी गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूटी की दरों के निर्धारण में किसी भी अधिकारी की भूमिका नहीं होती है।
इससे पहले विधायक श्री वर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निदेशालय विशेष योग्यजन के प्रदेश में बजट घोषणा अन्तर्गत स्कूटी वितरण किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना तथा विधायक निधि कोष से स्कूटी वितरण का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विगत पांच वर्षों में विधायक कोष से बगरू में स्कूटी हेतु की गई अनुशंसा तथा वितरित की गई स्कूटी का विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube