नीमकाथाना में सजेगा फाल्गुन का रंगीन मंच "चांद चढ्यो गिगनार " का भव्य आयोजन किया जाएगा****
By Goapl Gupta ·
24 Feb 2026 ·
90 views
*नीमकाथाना में सजेगा फाल्गुन का रंगीन मंच "चांद चढ्यो गिगनार " का भव्य आयोजन किया जाएगा****
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना शहर में विगत 17 वर्षों से लोक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा होली के पावन पर्व पर आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्या"चांद चढ्यो गिगनार "इस वर्ष भी पूरे उत्साह और परंपरा के साथ मनाई जाएगी।
यह फागोत्सव 1 मार्च रविवार को रात्रि 8:30 बजे तिरुपति मैरिज गार्डन खेतड़ी रोड पर आयोजित होगा।
संस्थान के संरक्षक डॉक्टर हरबंस गोयल ने बताया कि अध्यक्ष, ताराचंद झाझड़िया, उपाध्यक्ष, बृजमोहन मिठारवाल एवं संयोजक, एडवोकेट सत्यनारायण यादव के मार्गदर्शन में आंचलिक संस्कृति से ओत-प्रोत फाल्गुनी रंगों की विशेष तैयारी की गई है।
लोकगीत और लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति में शेखावाटी की प्रसिद्ध लोक गायिका, पूजा जांगिड़ ,लोक नृत्यांगना, सोनू शेखावाटी निशा यादव ,ज्योति अजमेर व काजल कोटा दर्शकों को लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर करेंगी। हास्य व्यंग के लिए स्थानीय कलाकार झाबर छैला अपनी खास शैली में ठहाकें बिखरेंगे ।
वरिष्ठ रंग कर्मी कैलाश राजोरिया के निर्देशन में मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम को और भव्य बनाने हेतु कला निर्देशक, धर्मेंद्र शर्मा आर्किटेक्ट ,अशोक कश्मीरी तथा अशोक पंडित अपनी टीम के साथ पिछले एक माह से तैयारी में जुटे हैं ।
मधुर संगीत की व्यवस्था आर के म्यूजियम ग्रुप के द्वारा की जाएगी।
फाल्गुनी धमाल ,चंग वादन और हास्य- परिहास सजा यह फागोत्सव हर वर्ष हजारों दर्शकों को आकर्षित करता है।
यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि शेखावाटी की समृद्ध लोक परंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास भी है। आयोजकों ने नगर वासियों से अपील की है , कि परिवार सहित पधार कर इस लोक सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें और परंपराओं को जीवंत बनाए रखें।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत