थाने में प्राथमिकी लिखा कर दवाई जाती हैं आबाज
By Goapl Gupta ·
25 Feb 2026 ·
71 views
थाने में प्राथमिकी लिखा कर दवाई जाती हैं आबाज
धौलपुर (राजीव जगरिया) राजस्थान। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रदेश के मार्ग पर जांच के लिए एक विभाग को नियुक्त कर रखा है जिसका कार्य ट्रकों पर क्षमता से अधिक भार ले जाना, बिना परमिट के वाहन चालान सहित कई कार्यों की देखभाल के लिए तैनात कर रखा है जिसके लिए विभाग में एक मुखिया को भी तैनातगी दे रखी है और उनकी देख रेख के लिए कई सहकर्मियों को भी तैनात कर रखा है जिनकी ड्यूटी के लिए विभाग द्वारा चार फ्लाइंग भी बना रखी है जिनकी नियुक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रदेश के राजमार्गो पर निगरानी रख कर सरकार को राजस्व अधिक मात्रा में देने की है लेकिन वर्तमान में यह विभाग के कर्मी राज्य मार्गों पर कम अपने कार्य को अंजाम देते है बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा मुम्बई पर पूर्ण रूप से चौकने होकर कार्य करते है जिससे सरकार को लगे कि उनके द्वारा नियुक्त किए गए विभाग के कर्मी सरकार के लिए पूर्ण समर्पित होकर अपने कार्य की इतिश्री कर रहे हैं लेकिन जमीनी धरातल पर यह विभाग सरकार कम अपने लिए अधिक काम करने में लगा हुआ है। इस विभाग के मुखिया वीडियो साझा करने या इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले के खिलाफ सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी लिखा कर उसे डरा देते है जिससे उनके विरुद्ध किसी प्रकार की आवाज बुलंद हो उससे पहले ही दवा दिया जाता है। अब इन मुखिया को कौन बताए कि सरकार ने बॉर्डर से एक किलोमीटर दूरी पर जांच करनी चाहिए लेकिन यह तो मुखिया ठहरे इनके ऊपर किसकी तलवार गिर सकती है इसलिए इन्होंने खुद सहकर्मियों के लिए नियम बनाया कि मेरे द्वारा आपकी कहीं भी नियुक्ति की जाए आप तो बस लूट पर ध्यान दो अगर आपको विश्वास नहीं होता तो उत्तर प्रदेश की सीमा और शहर के सागर पाड़ा पर इस विभाग ने सारे नियम कायदे ताक में रखे हुए हैं।इनके विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों के लिए लाठीधारी भी तैनात है।