ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खाटूश्यामजी मेले में स्काउट गाइड कर रहे है सेवा

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 39 views
खाटूश्यामजी मेले में स्काउट गाइड कर रहे है सेवा
सीकर। खाटूश्यामजी श्री श्याम फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मेला सेवा शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सेवांए दे रहे है। शिविर संचालक सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया की‌ चार पारियों में लगातार 24 घंटे श्याम भक्तों के बीच में अग्रणी सेवा कार्यो को अंजाम दे रहे हैं । इस दौरान स्काउट गाइड द्वारा मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने, लखदातार ग्राउंड ,श्याम कुंड , चारण खेत जीग जेग एवं मेला परिक्षेत्र में अपने ड्यूटी पॉइंट पर सेवा कार्यों को संभाल रहे हैं। इसके साथ ही स्काउट गाइड द्वारा मेला परिसर में , जल सेवा, खोया पाया, प्राथमिक सहायता , कतारें बनवाना, दिव्यांग सहायता ,भीड़ नियंत्रण ,आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, वृद्ध जनसेवा, सड़क सुरक्षा एवं विकंलाग व्यक्तियों को व्हील चेयर से पहुंचाना सहित विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दे रहे है। सीओ स्काउट लाटा ने बताया कि स्थानीय संघ पलसाना, दांता, खंडेला, नीमकाथाना, खाटूश्यामजी, थोई, सीकर, अंजीतगढ, रींगस, शिंवसिहपुरा, धोद, पाटन, अलवर , दौसा, जयपुर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अजमेर, के स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर सहभागिता कर रहे हैं। द्वितीय सत्र में स्काउट एवं रोवर्स के द्वारा चारण खेत में स्वच्छता को तरोताजा करते हुए आसपास पड़ी गंदगी कचरे एवं पानी के बिखरे हुए खाली पाउच को एकत्रित कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वही अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधान बाबूलाल गुर्जर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार लाटा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पलसाना नितेश कुमार शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी ड्यूटी पॉइंट पर सेवा दे रहे स्काउट गाइड के सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रामलाल चौधरी, गिरधारी लाल डावर, सचिव पवन कुमार शर्मा, प्रभुदयाल कुमावत, एडवोकेट जनार्दन शर्मा,‌ सुवालाल कुमावत विष्णु शर्मा, पप्पू राम मीणा, राजवीर सिंह यादव, सांवरमल छब्बरवाल, सीताराम गुप्ता, देवीलाल जाट, मोहनलाल सुखाड़िया, दिलीप कुमार तिवाडी, रामनिवास डाबला, रामपाल सिंह, राघव शर्मा, इरशाद , लखन बावरिया, निक्की जांगिड़, पितांबर लोरा, सचिन शर्मा सहित स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर स्काउटर, गाइडर, रोवर लीडर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube