ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीटीएई में एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत गेम फेयर

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 25 views
*सीटीएई में एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत गेम फेयर

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (सीटीएई) की एनएसएस इकाई–1 द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज उत्साहपूर्वक गेम फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न टीम आधारित खेलों एवं गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर सीटीएई के अधिष्ठाता डॉ. सुनील जोशी ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया, विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा स्वयंसेवकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा विशेष शिविर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया।
एनएसएस इकाई–1 के कार्यक्रम अधिकारी ई. विवेक मीणा ने बताया कि 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, गोद लिए गए गांव का भ्रमण, शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक व्याख्यान, जागरूकता गतिविधियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक पूरे उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं और एनएसएस के आदर्श वाक्य “नोट मी बट यू ” की भावना को साकार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. रवि शंकर मेघवाल, श्री खेमराज मीणा, श्री विक्रम सीरवी एवं श्री बलराम शर्मा भी उपस्थित रहे। गेम फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना का विकास हुआ। कार्यक्रम सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube