ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ(BMS) का 7वाँ त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन बाड़मेर में होगा आयोजित* (अधिवेशन के पोस्टर का लूणकरणसर में हुआ विमोचन )

By Goapl Gupta · 26 Feb 2026 · 32 views
*जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ(BMS) का 7वाँ त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन बाड़मेर में होगा आयोजित*
(अधिवेशन के पोस्टर का लूणकरणसर में हुआ विमोचन )

नोखा/ जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ(BMS) का 7वाँ त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन 1 मार्च 2026 को बाड़मेर शहर में आयोजित होगा
अधिवेशन में डिस्कॉम के सभी 13 वृतों के लगभग एक हजार संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि भामसं के अखिल भारतीय मंत्री व राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी तथा राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा व विकास बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन राधेश्याम जयसवाल होंगे।
उदघाटन भामसं के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा होंगे।
अधिवेशन की अध्यक्षता डिस्कॉम अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया करेंगे।
विशिष्ट अतिथि भामसं के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी, भामसं प्रदेश उप महामंत्री विजयसिंह वाघेला, अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी, अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के महामंत्री डी. राजमुर्गन, प्रदेश विद्युत प्रभारी मुकेश सोलंकी, भामसं प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, विद्युत महासंघ प्रदेशाध्यक्ष लखनसिंह गुर्जर, महामंत्री सतीश राठौड़, सँभाग संगठन मंत्री लवजीत पँवार, प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, अखिल भारतीय सदस्य जनक गहलोत, JMC सदस्य महेंद्र कुमार सैनी होंगे।

अधिवेशन की प्रमुख मांगे निम्न है:-
निगम मे हो रहे निजीकरण पर रोक लगाई जाये |
अधिमानता आधार पर नियुक्त कर्मचारीयों को मंत्रालिक कर्मचारी बनाया जाये
आईटीआई कर्मचारीयों को 3, 12, 21, तथा 30 साल के अपग्रेडेशन का लाभ नियुक्ती तिथि से दिया जाय।
एक डिस्कॉम से अन्य डिस्को में ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए
RGHS की सुविधा सभी कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारीयों के समान की जाए
लेखा विंग मंत्रालिक / तकनिकी विंग में पदोनति हेत पदों का पुर्नगठन किया जाये
पूर्व की भांती सीनियर इंजीनियर सुपरवाईजार का पद सृजित किया जाये
राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के निर्णय अनुसार जोधपुर डिस्कॉम में मंत्रालयिक संवर्ग की वर्ष 2000 से 2017 तक रिवाइज डीपीसी की जाये
मंत्रालयिक सवर्ग में पदों का पुनर्गठन किया जाये व संस्थापन अधिकारी के पद सृजित किये जायें
राज्य सरकार के आदेशानुसार वर्ष में दो बार डीपीसी की जाए ये प्रमुख मांगे रहेगी।

आज गुरुवार को कार्यालय सहायक अभियंता(पवस) लूणकरणसर में राष्ट्रीय सदस्य व महासंघ प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, डिस्कॉम मंत्री व जिला मंत्री नवीन स्वामी,डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य मूलचंद गैदर,भीमसेन भाटी,सहायक अभियंता राजेश रोशन, कनिष्ठ अभियंता जेठाराम गोदारा,ARO हनुमान बोथरा,अर्जुन स्वामी, सुरेन्द्र कुमार,मनीराम,शिवलाल,राकेश मीणा,मनमोहन, रामूराम,विजेंद्र,इंदरपाल,राजेश स्वामी, धर्मेंद्र कुमार,नावेद अहमद आदि ने संगठन कार्यकर्त्ताओं के साथ अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया।
सभी ने अधिवेशन में भागीदारी निभाने की बात कही।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube