आखिर कौन जिम्मेदार मुखिया या ......?
By Goapl Gupta ·
26 Feb 2026 ·
488 views
आखिर कौन जिम्मेदार मुखिया या ......?
धौलपुर (राजीव जगरिया) जिलें में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित राज्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक विभाग को जिम्मेदारी सौंप रखी हैं लेकिन विभाग में तैनात कर्मी इस कार्य को ईमानदारी के साथ करने के बजाए अपने लिए मोटी मलाई खाने में लगे हुए हैं क्योंकि विभाग के मुखिया द्वारा हर माह की पहली तारीख को नव टीम गठित की जाती है परन्तु यह कर्मी मुखिया द्वारा तैनाती के बजाए सरकार के लिए कम अपने लिए अधिक कार्य को अंजाम देने में जुटे रहते हैं। जिले में विभाग के मुखिया ने चार दल गठित कर रखें है जिसके हर दल में दो सेनापति को नियुक्त कर रखा है और उनका काम सरकार के लिए अत्यधिक राज्यकोष को एकत्रित करना है तथा उनके सहयोग के लिए सरकारी वर्दी के कर्मी भी लगा रखे हैं लेकिन इस विभाग के लोगों ने कुछ सादा वर्दी में लठ वालों को लगा रखा है जो वाहन कर्मी से जबरन वसूली करते हैं नहीं देने पर लठ के माध्यम से उसकी सेवा करने से भी नहीं चूकते है। सरकार द्वारा कई वर्दीधारी के वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से मां बहन के रूप में सम्मान जनक सूचो से सम्मानित करने के वायरल हो चुके है । जिले में तैनात विभाग के मुखिया ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ऐसे कर्मियों को निकाल भी दिया लेकिन कंधे पर तीन सितारों वाले ने इसको अपना सिपेहसालार मान कर रख लिया जिसने एक वर्दी धारी देवी के साथ मिलकर ऐसी घटना की जिससे उत्तर प्रदेश के एक परिवार का लाल चला गया हालांकि उस विभाग ने उस परिवार को मदद के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करने की अफवाहें भी उड़ रही हैं परंतु सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं क्यों हों रही है और इसका जिम्मेदार कौन है तथा इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा क्योंकि विभाग के खिलाफ पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजे जा रहे जिससे विभाग की छवि के साथ सरकार को दागदार किया जा रहा है अगर विभाग के कर्मी स्वच्छ है तो इसका जवाब देने से क्यों चूक रहे हैं। सवाल कई है लेकिन अंत में वास्तविकता यह हे कि जहां आग लगती है वहां धुंआ उठना लाजिमी है।