ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विशेष निरोधात्मक अभियान हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 37 views
विशेष निरोधात्मक अभियान
हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में 650 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई साथ ही नाकाबंदी के दौरान 26 केन बीयर को सीज कर एक अभियोग दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में ग्राम अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 2500 लीटर वॉश एवं 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा के साथ संयुक्त कार्रवाई में सीतामाता अभ्यारण्य क्षेत्र में 2200 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 14 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। दौसा जिले के ग्राम खटवा व दौलतपुरा में 1 हजार लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से अभियुक्त बद्रीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube