मीडिएशन फॉर नेशन अभियान 2.0" के तहत बिखरता परिवार पुनः जुड़ा
By Goapl Gupta ·
26 Feb 2026 ·
18 views
"मीडिएशन फॉर नेशन अभियान 2.0" के तहत बिखरता परिवार पुनः जुड़ा
अलवर, 26 फरवरी 2026। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित "मीडिएशन फॉर नेशन अभियान 2.0" के तहत आज दिनांक 26.02.2026 को मध्यस्थता के माध्यम से एक बिखरते परिवार को पुनः जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पारिवारिक न्यायालय संख्या 01, अलवर से प्रेषित प्रकरण "कंचन बनाम रविन्द्र" में सुलह-समझौते के प्रयासों के तहत मध्यस्थ श्रीमती रश्मि वशिष्ठ, अधिवक्ता, अलवर द्वारा दोनों पक्षों के मध्य गहन काउंसलिंग व विधिक समझाइश की गई। इस विधिक प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम स्वरूप, श्री मोहनलाल सोनी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर के अवकाश कक्ष में दोनों पक्षकारों ने अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को माला पहनाई और पुनः साथ रहने का संकल्प लिया। सचिव श्री सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में उभय पक्षों के मध्य वैवाहिक विवाद का स्थाई समाधान होने के पश्चात दोनों पक्षकार हर्षोल्लास के साथ अपने घर के लिए विदा हुए, जिससे न केवल एक परिवार टूटने से बचा बल्कि समाज में मध्यस्थता की उपयोगिता का भी प्रभावी संदेश गया।