यूजीसी नियमों को लागू कराने की मांग: मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की
By Goapl Gupta ·
27 Feb 2026 ·
17 views
यूजीसी नियमों को लागू कराने की मांग: मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की
जयपुर, 26 फरवरी 2026।
यूजीसी की स्वायत्तता एवं 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित नए नियमों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर आयोजित विशाल प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने लगे।
जैसे ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस बल की भारी तैनाती पहले से ही की गई थी। आगे बढ़ने के प्रयास के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।
आंदोलनकारियों का कहना था कि यूजीसी के अधिसूचित नियम सामाजिक न्याय और विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। उनका तर्क है कि इन नियमों को लागू करने में देरी से वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
मौके पर चेतराम बैरवा भामाशाह के नेतृत्व में अमरचंद हरसोलिया, सीएम मोखरिया, रवि मेघवाल, मोहन लाल बैरवा, गीगराज जोडली, महेंद्र खंडेलवाल, राकेश जोया,सुमित एंबेस, सुरेश मेहर, उम्मेद बैरवा, साहेब खान, भागचंद बेरार, मुकेश बैरवा, रामनिवास सरपंच, नरेश मीरवाल, गिरीश भगत का बास, बनवारी लाल शांता एवं रोशन लाल मेघवाल जीतू वाटिका, रामनिवास सरपंच,चिरंजी लाल बैरवा,हीरालाल बैरवा ,विद्या वर्मा,कमला केशरा,सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की।