ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अस्पताल संचालक के घर से दस्तावेज व लैपटॉप चोरी का मामला छह लोगों पर आरोप न्यायालय के आदेश पर गोविंदगढ़ थाने में केस दर्ज,

By Goapl Gupta · 27 Feb 2026 · 18 views
अस्पताल संचालक के घर से दस्तावेज व लैपटॉप चोरी का मामला

छह लोगों पर आरोप

न्यायालय के आदेश पर गोविंदगढ़ थाने में केस दर्ज,

गोविंदगढ़ पुलिस थाने के एएसआई सोहनलाल पूनिया ने किया मौके का निरीक्षण

चौमू। ग्राम अणतपुरा स्थित सीकर रोड एनएच-52 पर संचालित डॉ. बीएल मील अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के संचालक एनआरआई डॉ. बनवारी लाल मील के निवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट चौमू के आदेश पर पुलिस थाना गोविंदगढ़ में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ मामले की जांच गोविंदगढ़ पुलिस थाने के एएसआई सोहनलाल पूनिया कर रहे हैं, उन्होंने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित डॉ. बनवारी लाल मील ने बताया कि उन्होंने 9 मई 2024 को अनुबंध के तहत अस्पताल का प्रबंधन रविप्रकाश झाखड़, तेजपाल यादव, महिपाल यादव व अन्य को सौंपा था। आरोप है कि आरोपितों ने अस्पताल का संचालन सही तरीके से नहीं किया और अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार डॉ. मील 28 नवम्बर 2025 को पत्नी के साथ दक्षिण अफ्रीका गए थे तथा घर की देखरेख के लिए केयरटेकर नियुक्त किया था। 24 जनवरी 2026 को वापस लौटने पर उनके निवास से दो बैग गायब मिले। इन बैगों में अस्पताल से संबंधित मूल अनुबंध, संपत्तियों की रजिस्ट्री, बैंक चेकबुक, केस फाइलें, हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इसके अलावा डेल कंपनी का लैपटॉप, कंप्यूटर प्रिंटर, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी हो गया।

पीड़ित ने बताया कि घर का कोई ताला टूटा हुआ नहीं मिला, जिससे चाबी से ताला खोलकर चोरी करने की आशंका जताई गई है। एक चाबी पूर्व केयरटेकर के पास होने की बात भी सामने आई है।
मामले में रविप्रकाश झाखड़ निवासी भारनी जिला सीकर, तेजपाल यादव व महिपाल यादव निवासी नांगल कोजू जयपुर, बाबूलाल यादव, विनोद महला उर्फ राजवीर बावल उर्फ ढाका निवासी गोडूकाबास मंडावा झुंझुनूं तथा निर्मल कुमार सिंधी निवासी जयपुर सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाया है गोविंदगढ़ पुलिस थाने के एएसआई सोहन पूनिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लेकर मौका नक्शा तैयार किया है

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube