ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

साइकिलें पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

By Goapl Gupta · 28 Feb 2026 · 29 views
साइकिलें पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गहनौली स्थित शहीद सरमन सिंह राउमावि में राज्य सरकार की ओर से संचालित योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत कुल 18 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम कुंवर हिम्मत सिंह के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कुंवर हिम्मत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को आने जाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही समय की बचत को यह अपनी पढ़ाई में लगा सकेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों को आत्म-निर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी एवं पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढेगी। राज्य सरकार की योजनाओं एवं गर्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विकास कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर गोविन्द सिंह भगौर, मोहन सिंह, दुर्गेश बूटौलिया, थानाधिकारी कृष्णवीर सुमेर सिंह अतर रिंकूजी संजय चौहान गोकुल राजरूप लेखराज गोरधन सहित विधालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद थे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube