ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

108 स्थानों पर विशाल रक्तदान सेवा अभियान, 2625 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य*

By Goapl Gupta · 01 Mar 2026 · 18 views
*108 स्थानों पर विशाल रक्तदान सेवा अभियान, 2625 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य*
राजकीय सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि
भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन उपलक्ष्य में राजस्थान जैन सभा, जयपुर के आह्वान पर पूरे मार्च माह में विशाल रक्तदान सेवा अभियान आयोजित किये जा रहे है। यह महाअभियान मानवता को समर्पित है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 108 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का संकल्प लिया गया है।
इस सेवा अभियान का प्रथम रक्तदान शिविर दिनांक 1 मार्च को मानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट, दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इसी शिविर से पूरे अभियान का विधिवत शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए जयपुर जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र सोनी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता हेतु सहमति प्रदान की है। उनके करकमलों से इस सेवा अभियान का शुभारंभ होगा, जिससे अभियान को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होगी।

राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद जैन एवं महामंत्री श्री मनीष वैद ने बताया कि यह अभियान सेवा, त्याग और मानवता के मूल्यों को समाज में सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्य संयोजक श्री राजीव पाटनी ने जानकारी दी कि पूरे राजस्थान में 108 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लगभग 2625 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मानसरोवर जोन में लगभग 10 स्थानो पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

राजस्थान जैन सभा ने सभी समाजबंधुओं एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

*रक्तदान महादान, मानवता की सच्ची पहचान*

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube